बीजेपी ने 1 घंटे के अंदर वापस ली जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई पहली सूची
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसे पार्टी ने एक घंटे के अंदर वापस ले लिया। सूची में बीजेपी ने 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। वहीं, सूची में प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह का नाम शामिल नहीं था।