बीजेपी ने इसे फंड किया है: 'धुरंधर 2' को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बीजेपी ने फंड किया है और इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को अनुमति कैसे दी? दलवाई ने फिल्म के कलाकारों को लेकर कहा, "ये लोग प्रोपेगैंडा फिल्में बनाते हैं...बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।"