बीजेपी ने की महाराष्ट्र में 180 लड़कियों के यौन शोषण मामले में SIT जांच की मांग
अमरावती (महाराष्ट्र) के 19-वर्षीय मोहम्मद अयाज़ के 180 लड़कियों का यौन शोषण करने के मामले में बीजेपी नेता अनिल बोंडे ने विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, अबतक 8 पीड़िताओं की पहचान हुई है जिनके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। आरोपी के पास से 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले थे।