बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 10 और उम्मीदवारों की सूची
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। बीजेपी ने उधमपुर पूर्व सीट से आरएस पठानिया और बांदीपुरा सीट से नसीर अहमद लोन को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने गुरेज से फकीर मोहम्मद खान, सोनावारी से अब्दुल रशीद खान और हंदवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर को टिकट दिया है।