बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर सरकारी आवास से बेड, AC व टोंटी उखाड़ कर ले जाने का लगाया आरोप

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के 5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया और इसमें अब उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे। वहीं, प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी अपने साथ आवास से बेड, सोफा, एसी, वॉशरूम के नल की टोंटी, टब और बेसिन ले गए हैं।

Load More