बीजेपी ने तय किया है कि फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाए: केंद्रीय मंत्री अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "बीजेपी हाईकमान ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए लेकिन एकनाथ शिंदे नाराज़ हो गए हैं।" उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उप-मुख्यमंत्री का पद उनके लिए ठीक नहीं होगा...ऐसे में उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।"