बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू और लोजपा के लिए 1-1 सीटें छोड़ी
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एनडीए के सहयोगी दलों जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए 1-1 सीटें छोड़ दी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराड़ी से जेडीयू और देवली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के इस एलान के बाद जेडीयू ने बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।