बीजेपी ने पत्रकार प्रदीप भंडारी को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकार प्रदीप भंडारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब है, प्रदीप भंडारी चुनाव के ओपिनियन पोल और एग्ज़िट पोल जारी करने वाली संस्था 'जन की बात' के फाउंडर हैं।

Load More