बीजेपी ने बंगाल के रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, 150 सीटों पर बीजेपी और 92 सीटों पर टीएमसी+ आगे है। वहीं, रुझानों में अन्य दल 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, सीएम ममता बनर्जी अपनी सीट पर आगे चल रही हैं।