बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची
बीजेपी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर से टिकट मिला है।