बीजेपी ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को दिया लोकसभा टिकट
बीजेपी ने आगामी लोकसभा व विधानसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने वायनाड (केरल) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। इसके अलावा, बीजेपी ने विधानसभा उप-चुनाव में तरारी (बिहार) से विशाल प्रशांत और रामगढ़ (बिहार) से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।