बीजेपी ने शेयर किया युद्ध के बीच भारत व अन्य G20 देशों में पेट्रोल की कीमत की तुलना का चार्ट
बीजेपी ने मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच G20 देशों में पेट्रोल की कीमतों की तुलना का चार्ट शेयर किया है। इसमें दिखाया गया कि तेल की कीमतें $100/बैरल तक पहुंचने के बाद ज़्यादातर देशों में पेट्रोल महंगा हुआ। भारत में कीमत स्थिर रही जबकि अमेरिका में 22% बढ़कर $0.94 (₹87) और कनाडा में 21% बढ़ोतरी हुई।