बीजेपी ने हरियाणा सीएम पद के लिए विज की दावेदारी को किया खारिज, कहा- सैनी हैं सीएम फेस

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अनिल विज के 'हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर दावा करूंगा' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने ऐसा कहा होगा...नायब सिंह सैनी ही बीजेपी का सीएम फेस हैं।" विज ने कहा था कि वह वरिष्ठता के दम पर दावा करेंगे।

Load More