बीजेपी नेता ने 3 बिंदुओं में बताई मध्यमवर्गीय परिवार की समस्याएं, सीतारमण से कहा- विचार करिए
बीजेपी नेता अजय आलोक ने 3 बिंदुओं में मध्यमवर्गीय परिवार की समस्याएं बताई हैं। उन्होंने X पर लिखा, "हम पूरा टैक्स समय पर देते हैं, हमें किसी सरकारी योजना का कभी लाभ नहीं मिलता और हमारे लिए स्वास्थ्य बीमा पर 18% जीएसटी और बाकी सबके लिए आयुष्मान।" उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर लिखा, "फैसले पर विचार करिए।"