बीजेपी नेता ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर किया मानहानि का केस, कोर्ट ने जारी किया समन
दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी नेता सुरेश नखुआ द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी को समन जारी किया है। नखुआ का आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने एक वीडियो में उन्हें 'हिंसक' और 'गाली देने वाला ट्रोल' कहकर उनका अपमान किया है और यह उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किया गया है।