बीजेपी नेता से जुड़े मानहानि केस में संजय राउत दोषी करार, 15 दिनों की हुई जेल
मुंबई की एक अदालत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर किए गए मानहानि के मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को गुरुवार को दोषी करार दिया। उन्हें ₹25,000 जुर्माने के साथ 15-दिन जेल की सज़ा सुनाई गई है। राउत ने सोमैया दंपति पर ₹100 करोड़ के शौचालय घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाया था।