बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन की नई टीम में किन दो मुस्लिम चेहरों को मिली जगह?
बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया जिसमें 2 मुस्लिम चेहरों को भी जगह मिली है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय-उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वह अभी विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं, कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।