बीजेपी में मुसलमानों की कोई जगह नहीं, मेरी मेहनत बेकार गई: महिला नेता का छलका दर्द
महिला बीजेपी नेता अलीशा अब्दुल्ला ने पार्टी में अल्पसंख्यकों के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...और तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई से..प्रेरित होकर बीजेपी में आई थी। 3 साल कड़ी मेहनत की...लेकिन समझ आया...यहां मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है।" अलीशा ने कहा, "पार्टी के विभिन्न इकाइयों के...पदाधिकारियों की सूची में...एक भी मुस्लिम/ईसाई नहीं है।"