भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने बीजेपी जॉइन कर ली है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। रवींद्र की पत्नी और गुजरात की जामनगर नॉर्थ सीट से बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा ने अपने व रवींद्र के बीजेपी के मेंबरशिप कार्ड की तस्वीरें 'X' पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।