बीजेपी में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। गौरतलब है, चंपाई ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था।

Load More