बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का हुआ निधन, यूपी में 4 बार विधायक और मंत्री रहे
यूपी के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चार बार विधायक रहे अनिल शर्मा, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पर्यावरण राज्यमंत्री भी रहे थे।