बीजेपी विधायक ने MP में फहराया उल्टा तिरंगा, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
कटनी (मध्य प्रदेश) में बीजेपी विधायक संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान उल्टा तिरंगा फहरा दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि जिस कर्मचारी को तिरंगा बांधने की ज़िम्मेदारी मिली थी उसने संभवत: साज़िश के तहत ध्वज को उल्टा बांधा था। विधायक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।