बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष
बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर को सोमवार को निर्विरोध 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। दरअसल, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने स्पीकर पद के लिए चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। गौरतलब है कि राहुल इससे पहले 14वीं महाराष्ट्र विधानसभा के भी स्पीकर रहे थे।