बीजेपी से और पैसे खर्च करवाओ, सारा पैसा लुटवा दो लेकिन वोट मत देना: दिल्लीवालों से केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को लेकर कहा है, "गाली गलौज पार्टी वाले खुलेआम पैसे, कंबल, चादर, साड़ी, जूते और जैकेट बांट रहे हैं। ये सोने की चेन भी बांट रहे हैं।" केजरीवाल ने कहा, "ये जितना पैसा बांट रहे हैं...इनसे और पैसे खर्च करवाओ। सारा पैसा इनका लुटवा दो लेकिन इन्हें वोट मत देना।"