बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी में खोला सांसद जनसंवाद केंद्र, शेयर कीं तस्वीरें
बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी (हिमाचल प्रदेश) में बुधवार को सांसद जनसंवाद केंद्र का उद्घाटन किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने X पर शेयर की हैं। कार्यालय में पूजा-पाठ के बाद कंगना ने काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड लेकर दफ्तर आ सकता है।