बीजेपी सांसद गर्ग ने शपथ लेने के बाद 'नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, हेडगेवार ज़िंदाबाद' के लगाए नारे
उत्तर प्रदेश की गाज़ियाबाद लोकसभा सीट से जीते बीजेपी नेता अतुल गर्ग ने सांसद पद की शपथ लेने के बाद 'श्यामाप्रसाद मुखर्जी ज़िंदाबाद', 'दीनदयाल उपाध्याय ज़िंदाबाद', 'अटल बिहारी वाजपेयी ज़िंदाबाद' और 'नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। इसके बाद विपक्ष द्वारा टोके जाने और नारेबाज़ी के बाद अतुल वापस आए और उन्होंने 'डॉक्टर हेडगेवार ज़िंदाबाद' का नारा लगाया।