बीजेपी सांसद ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आबकारी विभाग की अनुमति से बांटी शराब

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक के चिकबल्लापुर में खुलेआम शराब बंटवाते बीजेपी सांसद के सुधाकर का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर पुलिस ने कहा कि शराब बांटने के कार्यक्रम की अनुमति आबकारी विभाग ने दी थी और पुलिस को व्यवस्था संभालने के निर्देश मिले थे। सांसद ने इस दौरान 150 पेटियां बीयर और 50 पेटियां व्हिस्की बांटी।

Load More