बीजेपी सरकार पूरी तरह 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है: NEET के बाद TET पेपर लीक पर कांग्रेस
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एग्ज़ाम से एक दिन पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं जो लीक नहीं होता। ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है। गौरतलब है, इससे पहले NEET UG का पेपर भी लीक हुआ था।