खुदकुशी या साज़िश? छत्तीसगढ़ में सिपाही की मौत पर पुलिस और परिवार आमने-सामने
छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले के सेंद्रा कैंप में 30 सितंबर को कॉन्स्टेबल विजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है लेकिन परिवार को साज़िश का शक है। पत्नी सरिता के अनुसार, मौत से एक दिन पहले विजेंद्र बिल्कुल ठीक थे। परिवार व स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।