बुजुर्ग ने कहा- मैं आपके सामने माथा टेक रहा हूं, मेरी याचिका देखिए; CJI ने दिया जवाब
सुप्रीम कोर्ट में गुरुद्वारा कमेटियों के फंड के कथित दुरुपयोग मामले में एक बुज़ुर्ग याचिकाकर्ता ने सीजेआई सूर्यकांत से कहा, "मैं आपके सामने माथा टेक रहा हूं...मेरी याचिका पर नोटिस जारी कर दीजिए।" इस पर सीजेआई ने कहा, "कोर्ट आपके लिए ही है, जब चाहे आइए लेकिन इसके लिए कानून में संशोधन करना होगा और वह काम संसद का है।"