यूपी में वन विभाग के मेहमान बने उल्लू के बच्चे, दिया जा रहा हर दिन एक किलो चिकन-मटन
यूपी के बिजनौर में वन विभाग की टीम ने कृष्ण विहार कॉलोनी के एक घर से बार्न प्रजाति के 6 उल्लू के बच्चे रेस्क्यू किए हैं। घर की खिड़की बंद होने से माता-पिता से बिछड़े ये बच्चे अब विभाग के कार्यालय में रोज़ाना एक किलो चिकन-मटन खा रहे हैं। ढाई महीने के इन बच्चों को जल्द रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।