महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण सिंह को नोटिस, बरी किए जाने के खिलाफ हुई है अपील

सेशन कोर्ट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में नोटिस जारी किया है। यौन उत्पीड़न मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से बरी किए जाने के आदेश के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने सेशन कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। दोनों को 9 अक्टूबर तक जवाब देना होगा।

Load More