बृजभूषण ने बताया वह क्यों नहीं गए राम मंदिर, कहा- मंदिर आंदोलन में पहली गिरफ्तारी मेरी हुई थी
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "राम मंदिर आंदोलन में 40 लोग आरोपी बनाए गए थे और सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी मेरी की थी लेकिन राम मंदिर के किसी कार्यक्रम में मुझे नहीं बुलाया गया।" उन्होंने कहा, "जहां अपमान हो...बुलाया न जाए...वहां मैं क्यों जाऊं। अयोध्या में भगवान राम के 5,000 मंदिर हैं। मैं हर मंदिर जाता हूं।"