बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, POCSO ऐक्ट का केस हुआ बंद

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने नाबालिग महिला पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है जिसके बाद पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज मुकदमा समाप्त कर दिया गया है।

Load More