बिजली के दाम अब बाज़ार में तय होंगे! जुलाई से NSE शुरू करेगा 'इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स'
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 11 जुलाई से इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स की शुरुआत करेगा। इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स एक तरह का फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट होता है जिसमें खरीदार और विक्रेता भविष्य की किसी तारीख पर बिजली की कीमत पहले से तय कर लेते हैं। एनएसई की यह योजना भारत में बिजली के व्यापार को और पारदर्शी, फ्यूचरिस्टिक और वित्तीय रूप से सुरक्षित बना सकती है।