बिजली के बिल पर दिल्ली में 'आप' सरकार के मंत्रियों ने खर्च किए इतने रुपए, RTI में खुलासा
एक आरटीआई आवेदन के जवाब से पता चला है कि दिल्ली में 'आप' सरकार के दौरान सितंबर 2022-अक्टूबर 2024 तक
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मंत्रियों ने बिजली पर ₹1.15 करोड़ खर्च किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास का बिजली का बिल इस दौरान ₹41.51 लाख और शिक्षा मंत्री के आवास का ₹14.95 लाख का रहा।