बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में उतरीं कंगना, कहा- हमारे देवता नहीं चाहते

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुरू हुई ₹272 करोड़ की बिजली महादेव रोपवे परियोजना का मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विरोध किया है। कंगना ने कहा, "अगर हमारे देवता नहीं चाहते हैं तो यह प्रोजेक्ट बंद होना चाहिए। मैं फिर नितिन गडकरी जी से मिलूंगी।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 6 माह पहले इसका शिलान्यास किया था।

Load More