बेटी एकता की वजह से 50 साल के करियर में पहली बार किसी पीएम के साथ फिल्म देखी: जितेंद्र
अभिनेता जितेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि बेटी एकता कपूर की वजह से 50-साल के करियर में पहली बार किसी प्रधानमंत्री संग कोई फिल्म देख रहा हूं।" जितेंद्र ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह भी पहली बार फिल्म देख रहे हैं।"