बेटी के इलाज के लिए छुट्टी पर आए फौजी की यूपी में अस्पताल के बाहर हार्ट अटैक से हुई मौत
वाराणसी (यूपी) में सोमवार सुबह एक अस्पताल के बाहर दुकान पर चाय पीने के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से 28 वर्षीय फौजी की मौत हो गई। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, वह अपनी 2 माह की बीमार बेटी के इलाज के लिए छुट्टी पर आया था और उसने अस्पताल में बेटी को भर्ती कराया था।