बेटी को काटने वाले कुत्ते को एमपी में शख्स ने पीटा, जलाया, घसीटा और पत्थर से कुचला सिर
गुना (मध्य प्रदेश) में हाल ही में पप्पू नामक शख्स ने उसकी बेटी को काटने वाले कुत्ते को पहले पीटा, उस पर गर्म अंगारे फेंके, रस्सी से बांधकर स्कूटर से घसीटा और फिर बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।