बेटे की कब्र साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, पति पीटर हाग पर लगाए गंभीर आरोप
ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने बेटे शमशेर की कब्र साफ करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह फूट-फूटकर रोती दिखीं। उन्होंने नाम लिए बिना पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, "कोर्ट के आदेश के बावजूद बच्चों को मुझसे दूर रखा जा रहा...मैं सिर्फ अपने बेटे शमशेर से मिल पाई...जिसकी अब मौत हो चुकी है।"