बेटे के जन्म के बाद 83 किलो की थी, शीशा देखना बंद कर दिया था: रूपाली गांगुली
ऐक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे रुद्रांश के जन्म के बाद शरीर में आए बदलाव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "रुद्रांश के होने के बाद मैं 83 किलोग्राम की थी और मैं शीशा नहीं देखती थी।" उन्होंने आगे कहा, "24 से आपकी कमर जब 40 की हो जाती है तो अजीब सा लगता है।"