बेटे के जन्म के बाद मेरी रीढ़ और पैरों में सेंसेशन खत्म हो गई थी: शालिनी पासी
'फैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स' में नज़र आईं आर्ट कलेक्टर शालिनी पासी ने बताया है कि 20-वर्ष की उम्र में बेटे को जन्म देने के बाद उनकी रीढ़ और पैरों में सेंसेशन खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया, "डॉक्टर ने कहा था कि मुझे ज़िंदगी भर रीढ़ की हड्डी में इंजेक्शन लगवाना होगा...उन्होंने मुझे डांस करने...से मना कर दिया था।"