मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर लड़ पड़े भाई, बड़े ने छोटे को मारी गोली
गोरखपुर (यूपी) में मंगलवार को मां की मौत होने पर उसकी तेरहवीं के खर्च और संपत्ति के लिए दो भाइयों में ऐसी लड़ाई हुई कि बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी। जबतक परिवार बड़े भाई से असलहा छीनता, वह भाग गया। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छोटे भाई ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया।