बेटे को तौलिए के सहारे साइकल चलाना सिखा रहे शाहिद कपूर, वीडियो आया सामने
अभिनेता शाहिद कपूर तौलिए की मदद से बेटे ज़ैन को साइकल चलाना सिखा रहे हैं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शाहिद साइकल सिखाते समय जैन के कंधों को तैलिए के सहारे पकड़कर उन्हें बैलेंस करने में मदद कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, "...इससे आसान और कोई बेहतर सलाह है?"