बेटी को नुकसान पहुंचाने वाले को मैं मार डालूंगा: बेटी की सुरक्षा को लेकर वरुण धवन
ऐक्टर वरुण धवन ने बेटी लारा की सुरक्षा को लेकर कहा है, "कोई भी उसे थोड़ा भी नुकसान पहुंचाता है तो मैं उसे मार डालूंगा। मैं यह बात बहुत गंभीरता से कह रहा हूं।" उन्होंने कहा, "एक पुरुष के तौर पर मैं कहूंगा कि...जब हम पिता बनते हैं तो किसी कारण हम अपनी बेटी के प्रति सुरक्षा महसूस करते हैं।"