बेटे की नशे व जुए की लत से परेशान पिता ने एमपी में ₹50,000 सुपारी देकर कराई उसकी हत्या
ग्वालियर (एमपी) में बेटे की नशे व जुए की लत से परेशान होकर उसकी हत्या कराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। युवक का शव मंगलवार को खून से लथपथ मिला था। पुलिस की पूछताछ में युवक के पिता ने ₹50,000 सुपारी देकर 2 शूटर्स से बेटे की हत्या कराने की बात स्वीकार की है।