बेटी के भविष्य के लिए करना है निवेश तो ये ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट
बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश के विकल्पों में सुकन्या समृद्धि योजना शामिल है। इसके अलावा यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान, एफडी, आरडी या नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जैसी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। सरकार समर्थित बालिका समृद्धि योजना के तहत कम आय वाले परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर 10वीं तक वित्तीय सहायता मिलती है।