बेटी की मां बनीं दीपिका पादुकोण से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी
उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार रात एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे और हाल ही में बेटी के माता-पिता बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से मुलाकात की। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था और फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी की बात सार्वजनिक की थी। दीपिका और रणवीर इससे पहले अंबानी के बेटे अनंत की शादी में गए थे।