बेटे की मौत से अनजान 4 दिन तक हैदराबाद में सड़ी-गली लाश के साथ रहा दृष्टिबाधित दंपति
हैदराबाद के नागोल में अपने 30-वर्षीय बेटे की मौत से अनजान एक दृष्टिबाधित दंपति 4 दिन तक शव के साथ रहा। सोमवार को पड़ोसियों से बदबू की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस को कमरे में सड़ी-गली लाश मिली व दंपति लगभग बेहोशी की हालत में था। बकौल पुलिस, दंपति के बेटे की संभवत: नींद में ही मौत हो गई थी।